नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- रणबीर कपूर की रामायण आने वाली है। इस बीच लोगों को अरुण गोविल और रामानंद सागर की रामायण भी याद आ रही है। रामानंद सागर के पोते शिव सागर रीसेंटली एक पॉडकास्ट में थे। यहां पर उन्होंने शूट से जुड़े की दिलचस्प किस्से बताए। शिव ने बताया कि सीरियल के कई लोग तब स्मोकिंग करते थे। यहां तक कि रामानंद सागर भी। एक दिन कुछ ऐसा हुआ कि अरुण गोविल ने सिगरेट छोड़ दी। साथ में धीरे-धीरे रामायण से जुड़े कई लोग सात्विक हो गए।रामानंद भी करते थे स्मोक-ड्रिंक रामानंद सागर के पोते शिव सागर प्रीतिका राव के पॉडकास्ट पर थे। उन्होंने बताया कि रामायण के शूट के समय कई चमत्कार हुए। शिव ने बताया, 'शूटिंग के दौरान सेट्स पर नॉनवेज खाने की अनुमति नहीं थी। उस वक्त दादाजी भी स्मोकिंग और ड्रिंक करते थे। लेकिन रामायण की शूटिंग के दौरान उन्होंने स्मोकिंग और ...