नई दिल्ली, जुलाई 2 -- रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म 'रामायण' के सेट पर गए कंटेंट क्रिएटर ध्रुव परीक्षित ने चौंका देने वाले दावे किए हैं। ध्रुव ने 'रामायण' के क्रू मेंबर्स से बात की और अपने वीडियो में दावा किया कि फिल्म के मेकर्स ने जानबूझकर रणबीर कपूर के 'राम' वाले टीजर में कमजोर वीएफएक्स का इस्तेमाल किया था। उन्होंने ऐसा इसलिए किया था ताकि सोशल मीडिया पर इस पर फिल्म के बारे में बात हो और उन्हें फ्री की मार्केटिंग मिल सके।क्रिएटर का दावा इस हफ्ते की शुरुआत में, 'रामायण' के मेकर्स ने फिल्म के सेट पर 'क्रिएटर्स डे' ऑर्गेनाइज किया था। मेकर्स ने कंटेंट क्रिएटर्स को बुलाया और 'रामायण' का सेट दिखाया। इतना ही नहीं, उनकी निर्देशक नितेश तिवारी, निर्माता नमित मल्होत्रा और अभिनेता यश व रणबीर कपूर से मुलाकात भी करवाई। यह भी पढ़ें- रणबीर कपूर की रामायण ...