सोनभद्र, दिसम्बर 20 -- अनपरा,संवाददाता। डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, परासी में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जीवन-चरित्र पर आधारित एक भव्य अंतर्सदनीय अभिनय मंचन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में दयानंद, विवेकानंद, अरबिंदो एवं श्रद्धानंद सदन के विद्यार्थियों ने सहभागिता की। शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्या रचना दुबे एवं चारों सदनों के प्रभारी शिक्षकों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। सी.सी.ए. प्रभारी डॉ. गौरव मिश्रा का कुशल संयोजन सराहनीय रहा। निर्णायक मंडल में प्रवीण कुमार सैनी, एस. आर. दास एवं किरण त्रिपाठी रहे। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रामायण के विभिन्न पात्रों का सजीव मंचन व रामकथा को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। प्राचार्या रचना दुबे ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों को अ सृजनात्मक एवं नवोन्मेषश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.