नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- रणबीर कपूर और यश की फिल्म 'रामायण' ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पांचवें दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 107.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। बता दें, आज तक किसी भी बॉलीवुड फिल्म ने सोमवार के दिन 100 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं किया है। 'रामायण' पहली ऐसी फिल्म है जिसने सोमवार को इतनी ज्यादा कमाई की है।पहले सोमवार सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 10 फिल्में Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 'रामायण' ने पहले सोमवार की कमाई के मामले में 'धुरंधर 2' को पीछे छोड़ दिया है। जहां 'धुरंधर 2' ने पहले सोमवार को 60 करोड़ रुपये कमाए थे, वहीं 'रामायण' का कलेक्शन 107.50 करोड़ रुपये रहा। इस लिस्ट में 'बॉर्डर 2', 'टाइगर 3' और 'पुष्पा 2' जैसी बड़ी फिल्में भी शामिल हैं। 1.रामायण - 107.50 करोड़ र...