नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- रणबीर कपूर की रामायण का पार्ट 1 इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक माना जा रहा है। फिल्म दीवाली, 2026 के आसपास रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज से पहले प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा फिल्म के लिए ओटीटी रिलीज डील फाइनल करने में बिजी हैं। खबर है कि नमित मल्होत्रा ने 700 करोड़ की एक ओटीटी डील को रिजेक्ट कर दिया है। नमित मल्होत्रा फिल्म के दोनों पार्ट के लिए 1000 करोड़ की डील तलाश रहे हैं।नमित ने रिजेक्ट की 700 करोड़ की डील बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों ने बताया कि नमित को रामायण के दोनों पार्ट्स के लिए 700 करोड़ की एक ओटीटी डील आई थी, लेकिन उन्होंने बिना ज्यादा वक्त लगाए, फिल्म का बजट देखते हुए, उस डील को रिजेक्ट कर दिया है। नमित ओटीटी प्लेयर्स से 1000 करोड़ की डील की उम्मीद कर रहे हैं। अगर नमित को ओटीटी से 100...