नई दिल्ली, अक्टूबर 7 -- रणबीर कपूर की फिल्म रामायण पार्ट 1 इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज हो रही है। लेकिन अब फैंस के लिए एक एक्साइटिंग ऑफर आया है। अगर आप फिल्म की रिलीज से पहले इसे देखना चाहते हैं तो आपके पास यह मौका है। आप फिल्म की रिलीज से एक दिन पहले मूवी को देख सकते हैं।कैसे रिलीज डेट से पहले देख सकते हैं रामायण पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक रामायण पार्ट 1 का रिलीज से एक दिन पहले पेड प्रीव्यू होगा भारत में और वो होगा 4 नवंबर यानी बुधवार को। वहीं फिल्म की ऑफिशियल रिलीज डेट 5 नवंबर है। इसका मतलब फैंस फिल्म को रिलीज डेट से पहले देख सकते हैं। यह फैसला इंटरेनशनली फिल्म के रिलीज शेड्यूल से लिंक है। मेकर्स फिल्म को कई ओवरसीस मार्केट में गुरुवार को रिलीज करने का प्लान कर रहे हैं। भारत में बुधवार को पेड प्रीव्यू होने से यह फिल्म अपने इंटरनेश...