भागलपुर, सितम्बर 28 -- पीरपैंती। प्रखंड के दियारा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित बड़ी मोहनपुर गांव में नवनिर्मित सत्संग भवन के समीप स्थित शिवालय परिसर में संतमत सत्संग प्रवचन का भव्य आयोजन हुआ। इसका नेतृत्व राजपति दास एवं शिक्षक शिवनाथ रविदास ने किया। सर्वप्रथम उपस्थित सत्संग प्रेमियों ने गुरु महाराज की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद स्तुति-विनती हुई। प्रवचन शिवनाथ बाबा ने दिया और रामायण तथा महाभारत के संदर्भ में सत्संग की महिमा की व्याख्या की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...