नई दिल्ली, जुलाई 16 -- नितेश तिवारी की फिल्म रामायण में काम कर चुके एक्टर आदिनाथ कोठारे ने पत्नी उर्मिला कोठारी से अलग होने का फैसला किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर सभी को बताते हुए इसकी जानकारी दी है। आदिनाथ और उर्मिला ने साथ में स्टेटमेंट जारी किया है और बताया कि दोनों मिलकर 15 साल की शादी को खत्म कर रहे हैं। हालांकि बेटी की परवरिश दोनों साथ में मिलकर करेंगे और उसे दोनों का प्यार देंगे।बतौर कपल हुए अलग, लेकिन बेटी के लिए हैं साथ पोस्ट में लिखा है, 'हमारे दोस्त, मीडिया और शुभचिंतक, बहुत सोच-विचार के बाद, उर्मिला कानेटकर और मैंने आपसी सहमति से पार्टनर के तौर पर अलग होने का फैसला किया है। भले ही हमारी जर्नी बतौर कपल खत्म हो गई है, लेकिन बेटी को लेकर हमारा कमिटमेंट जारी है। वह हमारी प्रायोरिटी हैं। हम उसकी मिलकर को पैरेंटिंग करेंगे ताकि वह...