रामायण आधारित ज्ञान प्रतियोगिता में अभय ने जीता अवॉर्ड
लखनऊ, अगस्त 18 -- सुशील सिंह, कार्यालय संवाददाता, लखनऊ। लखनऊ स्थित बीकेटी इंटर कॉलेज के कक्षा 11 के छात्र अभय सिंह ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 'कौन बनेगा ज्ञान रत्न' में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। रामायण की कथा, पात्रों और प्रसंगों पर आधारित इस प्रतियोगिता में अभय ने हॉट सीट पर बैठकर बेहद आत्मविश्वास और सहजता के साथ सवालों के जवाब दिए, जिसके लिए उन्हें 'ज्ञान रत्न' प्रमाण पत्र और प्रभु श्रीराम की तस्वीर प्रदान की गई। अभय की इस सफलता के पीछे विद्यालय के विज्ञान शिक्षक हरिश्चंद्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन की अहम भूमिका रही। प्रतियोगिता की तैयारी के दौरान उन्होंने अभय को रामायण के विभिन्न प्रसंगों और उनसे जुड़े तथ्यों की गहन जानकारी दी, जिससे वह मंच पर पूरे आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.