नई दिल्ली, नवम्बर 15 -- देशभर में रणबीर कपूर की रामायण की आंधी चल रही है। फिल्म देश के साथ विदेशों में भी अच्छा कलेक्शन कर रही है। फिल्म ने आज 11 वें दिन तक बॉक्स ऑफिस पर 724 करोड़ रुपये का नेट और वर्ल्डवाइड 1200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। अब रामयाण के मेकर्स इस फिल्म को रूस और पूर्व एशिया में बड़े स्तर पर रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं।चीन समेत इन देशों में रिलीज होगी रामायण एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अब नितेश तिवारी की रामायण 2027 के मार्च तक चीन,जापान, दक्षिण कोरिया में रिलीज की जाएगी। बताया जा रहा है कि फिल्म रामायण को चीन में रिलीज करने के लिए पहले ही उनके सेंसर बोर्ड के पास भेज दिया गया है। चीन में कुछ हिंदी फिल्मों को देश से भी ज्यादा अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। आमिर खान की फिल्म 'दंगल' ने चीन की कमाई से ही बॉक्स ऑफिस पर कमाई क...