चंदौली, अप्रैल 14 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। विकासखंड के ख्यालगढ़ में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ में कथावाचक अखिलानंद ने चौथे दिन भगवान के सुंदर चरित्रों का मार्मिक ढंग से वर्णन कर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण पुष्टि पुरुषोत्तम है और भगवान राम मर्यादा पुरुषोत्तम है। श्रीमद् भागवत महापुराण में भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य से पहले रामचरित्र की कथा आती है।कहा पुरुषोत्तम भगवान कृष्ण के प्राकट्य से पहले मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र को सुनना पड़ता है। क्योंकि भगवान श्रीकृष्ण सोलह कलाओं से युक्त हैं। अर्थात वह पूर्ण ब्रह्म है। पूर्ण ब्रह्म की प्राप्ति बिना राम चरित्र को श्रवण किये नहीं हो सकता। यह भी पढ़ें- भागवत में सुनवाई गजेंद्र मोक्ष, कृष्ण जन्मोत्सव की कथा मानस के एक-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.