कुशीनगर, अप्रैल 2 -- कसया, हिन्दुस्तान संवाद। अंतरराष्ट्रीय बौद्ध महोत्सव 2026 के दूसरे दिन बौद्ध भिक्षुओं ने भगवान बुद्ध के अंतिम संस्कार स्थल रामाभार स्तूप परिसर में चंटिंग पाठ किया और विश्व शांति की कामना की।बुधवार की सुबह 6 बजे कांक्लेव में भाग लेने आए थाइलैंड, वियतनाम, जापान, कोरिया, श्रीलंका, लाओस आदि देशों सहित देश के विभिन्न राज्यों के बुद्ध भिक्षुओं ने भंते महेंद्र, भंते अशोक, डॉ नन्द रतन की देखरेख में मुकुट बंधन चैत्य का विधि विधान से पूजन किया और स्तूप परिसर में बैठकर प्रार्थना सभा में भाग लिया और ध्यान किया। इसके पश्चात सुबह 10 बजे करीब बुद्ध के अंतिम उपदेश स्थल माथा कुंवर मंदिर में प्रार्थना की। इसके पश्चात महापरिनिर्वाण मुख्य मंदिर पहुंचकर तथागत बुद्ध का दर्शन पूजन कर चीवर चढ़ाया। इस दौरान भंते सोम पोंग, भंते सों क्रान, भंते...