कुशीनगर, मार्च 28 -- कसया, हिन्दुस्तान संवाद। नवरात्र के पवित्र अवसर पर बुद्ध स्थली अंतर्गत बुद्धा घाट पर शक्ति पीठ रामाभार भगवती का दर्शन, पूजन करने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। इस अवसर पर आयोजित परम्परागत मेले का हजारों लोगों ने आनंद लिया। शुक्रवार की सुबह से मंदिर परिसर में श्रद्धालु महिलाओं ने कड़ाही चढ़ाई और मां भगवती को हलवा, गुड और सोहरी अर्पित किया। परिवार के सुख, शांति की कामना की। इस अवसर पर आनन्द उपवन सहित सड़क किनारे खिलौनों, जलेबी, बेल, केला, मिठाई की जमकर खरीदारी की तो चाट, पकौड़ों और फास्ट फूड का खूब आनंद लिया। बच्चों ने खेल पार्क, बुद्धा बन पार्क पर इलेक्ट्रिक कार, झूले का आनंद लिया तो लोगों ने नदी में बोट में बैठकर नौकायन का मजा लिया।नपा कुशीनगर अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश कुमार जायसवाल स्थानीय सभासद प्रभुनाथ सिंह, केशव सिंह, मुन्...