औरंगाबाद, मई 20 -- औरंगाबाद रामाबांध बस स्टैंड के बाहर सड़क किनारे गाड़ियां खड़ी नहीं होंगी। यदि ऐसा किया जाता है तो जुर्माना वसूल किया जाएगा। बुधवार को इसको लेकर जिले के सभी बस मालिकों एवं परिवहन संचालकों की बैठक आयोजित हुई। यह भी पढ़ें- यातायात नियमों का पालन करने के निर्देशबैठक का उद्देश्य डीएम के निर्देश पर डीटीओ सुनंदा कुमारी की अध्यक्षता में जिला परिवहन विभाग में बैठक हुई। रामाबांध बस स्टैंड एवं उसके आस-पास उत्पन्न हो रही यातायात जाम की समस्या के समाधान को लेकर कई निर्देश दिए गए। बैठक में चर्चा की गई कि रामाबांध बस स्टैंड के समीप राष्ट्रीय उच्च पथ-139 पर अनावश्यक रूप से बसों के खड़े रहने तथा सड़क पर ही सवारी चढ़ाने एवं उतारने के कारण आमजन को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- उद्यमियों की शिकायतों को तत...