औरंगाबाद, मई 7 -- डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण, दिए गई निर्देश, सड़क किनारे बस लगाने पर लगेगा जुर्माना फोटो- 7 मई एयूआर 19 कैप्शन- रामाबांध बस स्टैंड का निरीक्षण करतीं डीएम अभिलाषा शर्मा एवं एसपी अम्बरीष राहुल औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। औरंगाबाद जिला मुख्यालय के रामाबांध बस स्टैंड का निरीक्षण गुरुवार को डीएम अभिलाषा शर्मा और एसपी अम्बरीष राहुल ने किया। यह भी पढ़ें- सर्विस रोड को किया जाएगा अतिक्रमण मुक्त, सीमांकन शुरू निरीक्षण के समय उपस्थित अधिकारी निरीक्षण के दौरान सदर एसडीओ संतन कुमार सिंह, एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय, डीटीओ सुनंदा कुमारी, ट्रैफिक डीएसपी मनोज कुमार, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अजीत कुमार और अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। निरीक्षण के क्रम में बस स्टैंड परिसर की साफ-सफाई, रंग-रोगन एवं समुचित रख-रखाव सुनिश्...