बस्ती, अक्टूबर 2 -- बस्ती, निज संवाददाता। भाजपा के विभिन्न प्रकोष्ठ व मोर्चों के प्रदेश कार्यकारिणी में बस्ती के कई पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। प्रदेश कमेटी में शामिल होने पर स्थानीय कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषण हुई तो पूर्व की भांति किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष का पद बस्ती जनपद के पास ही है। प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा देवेन्द्र सिंह चौधरी ने बस्ती के रामानंद नन्हें को क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरक्ष क्षेत्र मनोनीत किया है। इसके पूर्व यह पद बस्ती के गोपेश्वर त्रिपाठी के पास था। इस कमेटी में रामानन्द नन्हे क्षेत्रीय महामंत्री के रूप में शामिल रहे। यह भी पढ़ें- प्रिंस को मिली भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश सह-कार्यालय मंत्री की जिम्मेदारी भाजपा महिला मोर्चा कार्यकारिणी में बस्ती की जिलाध्यक्ष डॉ...