बिहारशरीफ, फरवरी 17 -- रामाधीन कॉलेज में अंतर महाविद्यालय कराटे प्रतियोगिता शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के रामाधीन महाविद्यालय में अंतर महाविद्यालय कराटे प्रतियोगिता हुई। उद्घाटन समारोह में मुंगेर विश्वविद्यालय के सीटीटीसी डॉ. दिवाकर कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जबकि, अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. मो शहाबुद्दीन ने की। प्राचार्य ने कहा कि खेल के माध्यम से व्यक्ति के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास होता है। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा प्रतियोगिता की मेजबानी का अवसर दिए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यक्रम का संचालन क्रीड़ा परिषद की अध्यक्ष डॉ. नवलता ने किया। प्रतियोगिता में मुंगेर विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने भाग लिया और अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगि...