कानपुर, जून 10 -- सरसौल। रामादेवी से नर्वल होते हुए फतेहपुर के भैसौली तक बुधवार से ई-बस सेवा शुरू हो गई है। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की पहल पर शुरू हुई इस सेवा से ग्रामीणों में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इस रूट पर 11 ई-बसें चलाई गई हैं। बुधवार सुबह साढ़े छह बजे रामादेवी से पहली बस भैसौली के लिए रवाना हुई, जो यात्रियों से खचाखच भरी रही। शीशूपुर निवासी भाजपा नेता अजय प्रताप सिंह ने बताया कि लंबे समय से इस सेवा की मांग की जा रही थी। ई-बसों के संचालन से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। यह भी पढ़ें- परी चौक से नोएडा एयरपोर्ट तक प्राइवेट बसें चलेंगी, नोएडा-ग्रेटर नोएडा के दो रूटों पर भी बसों की सुविधा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...