कानपुर, मार्च 26 -- सरसौल। रामादेवी से सिकठिया पुरवा तक हाईवे पर बढ़ती यातायात समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने एनएचएआई से सुरक्षित सड़क पार करने के लिए क्रासिंग और अंडरपास बनाने की मांग की है। इस दौरान व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष महेश वर्मा ने बताया कि हाईवे में सभी पुराने डिवाइडर कट बंद कर दिए गए हैं और वर्तमान में अंडरपास के अलावा सड़क पार करने का कोई वैध विकल्प नहीं है। उन्होंने कहा कि लोग मजबूरी में डिवाइडर पार कर रहे हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है। उन्होंने एनएचएआई से मांग की है कि इस मार्ग पर उपयुक्त स्थानों पर नियंत्रित एवं वैध डिवाइडर कट, यू-टर्न की व्यवस्था की जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...