रामादेवी फ्लाईओवर की रैंप आज से 10 दिनों के लिए बंद
कानपुर, जून 2 -- कानपुर। रामादेवी होकर लखनऊ जाने वाले वाहन 10 दिनों तक फ्लाईओवर का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। रामादेवी से फ्लाईओवर पर चढ़ने के लिए बनी रैंप में जर्जर एक्सपेंशन ज्वाइंट बदलने और सड़क बनाने का काम एनएचएआई ने मंगलवार से शुरू करा दिया है। इसके तहत 10 दिनों तक यानी 12 जून तक लखनऊ की तरफ जाने वालों को फ्लाईओवर के नीचे सर्विस लेन का इस्तेमाल करना होगा। हरजेंदर नगर, जाजमऊ होते हुए वह नए गंगा पुल होकर लखनऊ-उन्नाव की तरफ जा सकेंगे। लखनऊ से आने वालों के लिए डायवर्जन नहीं लागू है। वह पहले की तरह ही फ्लाईओवर से रामादेवी को उतरने वाली रैंप का इस्तेमाल कर सकेंगे। अभी उतरने वाली रैंप की मरम्मत का काम शुरू नहीं कराया गया। एनएचएआई के परियोजना निदेशक पंकज यादव ने बताया कि लखनऊ जाने वालों को अगले 10 दिनों तक रैंप पर चढ़ने की अनुमति नहीं होगी। ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.