कानपुर, मार्च 12 -- चकेरी। नगर निगम की टीम ने गुरुवार को रामादेवी चौराहे पर अतिक्रमण अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने आधी सड़क घेरे ठेले वालों और अवैध टेंपो स्टैंड को हटवाया। लेकिन, अभियान के आधे घण्टे बाद फिर से सड़क पर ठेले और स्टैंड की अराजकता देखने को मिली। जाम की समस्या के चलते गुरुवार दोपहर को नगर निगम प्रवर्तन दल रामादेवी चौराहे पहुंचा, जहां पर टीम ने चौराहे पर चौतरफा सड़क घेरे फल और सब्जी ठेले वालों को खदेड़ा। इसके अलावा चौराहे से ही चौतरफा संचालित होने वाले स्टैंड को भी हटवाया। अभियान को चलता देख कई ठेले वाले भागने लगे। प्रवर्तन दल ने अतिक्रमणकारियों को अतिक्रमण न करने की चेतावनी भी दी। लेकिन प्रवर्तन दल के जाने के आधे घण्टे बाद फिर से हालात जस के तस हो गए। चौराहे से ही स्टैंड संचालित होते मिले और ठेले वाले भी सड़क घेरे दिखे।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.