रामस्वरूप पासवान को श्रद्धांजलि, शोकसभा
देवघर, जून 23 -- चितरा, प्रतिनिधि। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के वरिष्ठ मजदूर नेता व राज्य कार्यकारिणी सदस्य रामस्वरूप पासवान के निधन पर सोमवार को चितरा अवस्थित यूनियन कार्यालय में शोकसभा आयोजित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उनका निधन 18 जून को गोड्डा सदर अस्पताल में हो गया था। इस संबंध में भाकपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य पशुपति कोल ने कहा कि रामस्वरूप पासवान संतालपरगना क्षेत्र के लोकप्रिय मजदूर नेता थे। उन्होंने अपने जीवन का अधिकांश समय मजदूरों, किसानों और मेहनतकश वर्ग के अधिकारों की लड़ाई में समर्पित किया। उनके निधन को मजदूर आंदोलन, किसान संघर्ष तथा वामपंथी विचारधारा के लिए अपूरणीय क्षति बताया गया। यह भी पढ़ें- सुपौल : भाकपा माले नेता को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि शोकसभा में उपस्थित नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.