लखीसराय, नवम्बर 16 -- चानन, निज संवाददाता। शहर की तरह गांवों का विकास हो इसके लिए सरकार पूरी तरह गंभीर है, बावजूद मलिन बस्ती में रहने वाले लोगों को वाजिब हक नहीं मिल पा रहे है। आज भी यहां गरीबी दूर से झलकती है। यहां घुमने के बाद सच्चाई खुद बयां कर जाती है। लाखोचक पंचायत के रामसीर मुसहरी में बसे करीब 500 की आबादी अब भी विकास की मानक से दूर खड़ा है। यहां विकास सिर्फ कागजों पर दौड़ रहा है। जमीनी हकीकत की पड़ताल करने पर पता चला कि इन लोगों को पीने के लिए शुद्ध पानी की किल्लत अब भी जारी है। गर्मी में पानी के लिए यहां के लोगों को रोजना जद्दोजहद करना पड़ता है। सरकार द्वारा लोगों तक पेयजल आपूर्ति पहुंचाने के लिए नल जल योजना लगाई गई। लेकिन इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। गांव की महिला आरती देवी, मीना देवी, रीना देवी, मीणा देवी आदि ने बताया कि हर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.