रामसागर तालाब पर खनन माफिया का कब्जा
कौशाम्बी, मार्च 11 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत चरवा स्थित रामसागर तालाब में अवैध मिट्टी खनन का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोप है कि खनन माफिया रात के अंधेरे में जेसीबी मशीन लगाकर तालाब की मिट्टी धड़ल्ले से निकलवा रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि हिन्दुस्तान ऐसी किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।स्थानीय लोगों ने बताया कि रामसागर तालाब सरकारी संपत्ति है, लेकिन इसके बावजूद खनन माफिया बेखौफ होकर रात में जेसीबी मशीन से खुदाई कर रहे हैं। तालाब से निकाली जा रही मिट्टी को ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के जरिए अन्य स्थानों पर ले जाया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यह सिलसिला कई दिनों से जारी है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों का आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.