बस्ती, मार्च 24 -- बस्ती, निज संवाददाता। छावनी कस्बे में कसौधन महासभा की इकाई का गठन हुआ। सर्वसम्मति से रामसहाय कसौधन को अध्यक्ष चुना गया। जिलाध्यक्ष बस्ती राजेंद्र प्रसाद कसौधन की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि व्यापारी हितों के लिए संगठन का विस्तार किया जा रहा है। व्यापारियों की समस्या संज्ञान में आने पर लड़ाई लड़ी जाएगी। कस्बे के शिव हनुमान मंदिर पर कसौधन महासभा की बैठक रविवार की शाम हुआ। बैठक में उपस्थित व्यापारियों ने छावनी निवासी रामसहाय कसौधन को अध्यक्ष, दुर्गेश कसौधन, राजेंद्र प्रसाद कसौधन, भगवती कसौधन, दुर्गा प्रसाद कसौधन, बृजेश कसौधन को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जगन्नाथ कसौधन को महामंत्री, प्रेम कसौधन, सुजीत कसौधन को सूचना मंत्री, अभय कसौधन, जितेंद्र कसौधन, परमेश्वर कसौधन को संगठन मंत्री बनाया गया।

हिंदी हिन्दुस्...