बाराबंकी, फरवरी 18 -- रामसनेहीघाट (बाराबंकी)। क्षेत्र के सधवापुर गांव में मंगलवार की शाम एक बुजुर्ग दंपति ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उम्र के आखिरी पड़ाव पर वृद्ध दंपति के जहर खाने की घटना से गांव के लोग स्तब्ध हैं। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। साधवापुर गांव निवासी गणेश (65) अपनी पत्नी कलावती (60 )के साथ पुराने मकान में रहते थे। दोनों सादा जीवन व्यतीत करते थे और मेहनत-मजदूरी के सहारे अपना गुजर-बसर करते थे। जबकि इकलौता बेटा अपने पत्नी व बच्चों के साथ दूसरी जगह बने प्रधानमंत्री आवास में रहता था। मंगलवार शाम अज्ञात कारणों से दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना की जानकारी तब हुई जब पोती ने अपनी दादी को उल्टियां करते देखा। उसने दौड़कर अपनी मां पूजा को बताया। जब पूजा वहां पहुंची तो गणेश भी दूसरी ओ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.