बाराबंकी, मार्च 31 -- रामसनेहीघाट। क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में एक बड़ी पहल आकार ले रही है। रामसनेहीघाट में नवनिर्मित रोडवेज बस स्टेशन पर बैटरी चालित बसों के संचालन के लिए अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक चार्जिंग (ईवी) स्टेशन बनाया जाएगा। खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश शर्मा के विशेष प्रयासों से शासन ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए 5 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान करते हुए मंगलवार को प्रथम किस्त जारी कर दी है। खास बात यह है कि यह ईवी चार्जिंग स्टेशन लखनऊ और अयोध्या के बीच मध्य बिंदु पर स्थित रामसनेहीघाट में विकसित किया जा रहा है, जिससे दोनों प्रमुख शहरों के बीच चलने वाली इलेक्ट्रिक बसों को सुविधा मिलेगी। यह स्थान परिवहन की दृष्टि से रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।नवनिर्मित रोडवेज स्टे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.