बाराबंकी, मार्च 29 -- रामसनेहीघाट। आदर्श नगर पंचायत के रूप में तेजी से विकसित हो रही स्थानीय नगर पंचायत में अब अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त ऑडिटोरियम निर्माण की दिशा में ठोस पहल शुरू हो गई है। खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने इसके लिए जमीन तलाशने की प्रक्रिया तेज करा दी है, जिससे क्षेत्र को एक नई पहचान मिल सके। मंत्री सतीश शर्मा के प्रयासों से नगर पंचायत में बीते कुछ वर्षों में 30 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य कराए जा चुके हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. ज्ञान प्रकाश यादव के माध्यम से तैयार कराए गए प्रस्तावों के आधार पर कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं धरातल पर उतरी हैं। इनमें शादी-विवाह और सामाजिक आयोजनों के लिए निर्मित भव्य कल्याण मंडप, भिटरिया स्थित रोडवेज बस स्टेशन, स्ट्रीट लाइट पेयजल तथा जल निकासी के साथ ही ओवरब्रिज के निकट तालाब को ...