जौनपुर, मई 3 -- सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर के गांव कोदहूं में स्थित विज्ञान संजीवनी सेंट्रल कॉलेज में शुक्रवार की शाम को विद्यालय के संस्थापक रामसजीवन पांडेय की सातवीं पुण्यतिथि हर्षोल्लास के साथ मनायी गई। जिसमें उनके मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दी गई। भव्य संगीत का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। पंडित सुनील पाण्डेय व कप्तान दूबे ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत कर लोगों का मन जीत लिया। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व अपर महानिदेशक राधेश्याम पाण्डेय ने उनके जीवन के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। चेयर पर्सन स्वेता पांडेय ने आए हुए अतिथिगण के प्रति आभार जताया। मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष भाजपा राज पटेल, राजीव प्रताप सिंह, सुभाष चंद्र पांडेय, फूलचंद पांडेय, हिमकर पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.