गौरीगंज, मार्च 22 -- शुकुल बाजार, संवाददाता। क्षेत्र के हसनपुर स्थित बाबा ब्रम्हदेव मंदिर में चल रही नौ दिवसीय श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन कथावाचक निर्मेश शुक्ला ने भगवान राम के जन्म का प्रसंग सुनाया। भगवान का जन्म होते ही पंडाल प्रभु श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। कथावाचक ने कहा कि भगवान का जन्म असुरों और पापियों का नाश करने के लिए हुआ था। भगवान राम ने बाल्यावस्था से ही असुरों का नाश किया। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का जीवन चरित्र अनंत सदियों तक चलता रहेगा। राम कथा में पिता के प्रति, मां के प्रति और भाई के प्रति प्रभु राम का जो स्नेह व प्रेम रहा वह सदा-सदा के लिए अमर है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन चरित्र अनंत काल तक सुना जाएगा व प्रेरित करता रहेगा। इस अवसर पर रवि तिवारी, संगम, सत्यम, रामजस, राम प्रसाद...