रामगढ़, फरवरी 12 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। रामशोभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन, बनखेता, चुट्टूपालू में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) की ओर से "व्यक्तित्व विकास के मूल आधार" विषय पर ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन हुआ। इसका उद्देश्य शिक्षक प्रशिक्षुओं के व्यक्तित्व विकास के मूल आधारों को सुदृढ़ करना एवं उन्हें व्यावसायिक जीवन के लिए तैयार करना है। स्वागत में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ ज्योति वालिया ने कहा व्यक्तित्व विकास की मूल आधारशिला हमारे विचार, मूल्य और व्यवहार में निहित होती है। एक सशक्त व्यक्तित्व केवल शैक्षणिक उपलब्धियों से नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, अनुशासन, नैतिकता और सकारात्मक दृष्टिकोण से निर्मित होता है। शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान प्रदान करना नहीं, बल्कि छात्रों के चरित्र, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व का विकास करना भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.