रामगढ़, मार्च 17 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। रामशोभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन, बनखेता, चुट्टूपालू में छह दिवसीय पुस्तक समीक्षा कार्यक्रम का सफल समापन हुआ। यह कार्यक्रम 12 मार्च से प्रारंभ होकर 17 तक चला। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत भाषण के साथ हुई। जिसमें सहायक प्राध्यापिका डॉ. सुनिति बाला चंद्रा ने अपने संबोधन में कहा कि पुस्तक समीक्षा विद्यार्थियों में आलोचनात्मक सोच, अभिव्यक्ति कौशल तथा विषय की गहराई से समझ विकसित करने का एक प्रभावी माध्यम है। इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों को न केवल पढ़ने के प्रति प्रेरित करते हैं, बल्कि उनके व्यक्तित्व विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके बाद बी.एड. प्रशिक्षुओं ने क्रमवार अपने-अपने पुस्तक समीक्षा प्रस्तुत किए। सभी प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में प्रथम स्थान नकुल कुमार, द्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.