आरा, अप्रैल 20 -- बड़हरा, संवाद सूत्र। प्रखंड के रामशहर गांव में आयोजित नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ हुआ। प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया, जिससे पूरे क्षेत्र में खेल का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। फाइनल मैच ज्ञानपुर और नथमलपुर की टीमों के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करती हुई ज्ञानपुर की टीम ने निर्धारित पांच ओवरों में 56 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। जवाब में नथमलपुर की टीम ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन निर्धारित ओवरों में 49 रन ही बना सकी और सात रन से मैच हार गई। ज्ञानपुर की जीत में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा। यह भी पढ़ें- अंडर-16 के मुकाबले में समस्तीपुर की टीम विजयी पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल के लिए राहुल को मैन ऑफ द सीरीज घोषित किया गया, जबकि फाइनल में उत्कृष्ट प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.