बेगुसराय, जनवरी 19 -- गढ़पुरा। विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा ने बखरी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी रामशंकर पासवान को पार्टी की राष्ट्रीय परिषद का सदस्य मनोनीत किया है। उनके मनोनयन की खबर मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गयी। इसको लेकर भाजपा नेता पूर्व मंडल अध्यक्ष बिपिन सिंह, सियाराम सिंह, संजीत ठाकुर, सौरभ कुमार, विकास कुमार, कुन्दन कुमार मिश्र, हर्षवर्धन सिंह, संजीत यादव, सुभाष यादव, पंकज अग्रवाल, सचिन यादव आदि ने उन्हे बधाई दी। उनके राष्ट्रीय परिषद सदस्य बनने को बिहार के युवाओं और बेगूसराय जिले के लिए गौरव का क्षण बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.