आरा, अप्रैल 19 -- आरा, निज प्रतिनिधि। काव्य हिन्दुस्तान अंतराष्ट्रीय साहित्य समूह की ओर से आयोजित लीचीपुरम-मुजफ्फरपुर में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। मौके पर भोजपुर के साहित्यकार डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को कलम के जादूगर रामवृक्ष बेनीपुरी सम्मान से सम्मानित किया गया। मालूम हो कि डॉ. राजेन्द्र प्रसाद का चयन सहायक प्राध्यापक के पद पर वाई. बीएन विश्वविद्यालय, रांची में हुआ है। पूर्व में इन्हें थावे विद्यापीठ से डी.लिट की मानद् उपाधि मिली है। साथ ही हिंदी रत्न सम्मान, अटल साहित्य सम्मान, सारस्वत कर्मयोगी सम्मान आदि अनेक सम्मान से डॉ प्रसाद को सम्मानित किया गया है। डॉ. प्रसाद ने अब तक पांच कालजयी पुस्तकों की रचना भी की है। डॉ प्रसाद को सम्मान मिलने पर रेखा शर्मा स्नेहा, कवियत्री डॉ.मीन परिहार, डॉ. राजीव रंजन, प्रो. जेबी पाण्डेय, प्रो. रामजी राय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.