हाथरस, दिसम्बर 22 -- हाथरस। पूर्व मंत्री स्वर्गीय रामवीर उपाध्याय की 69वीं जयंती उनके परिजनों द्वारा जनसेवार्थ दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर लेबर कॉलोनी पार्क में विशाल सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें असहाय, गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को भोजन एवं कंबल वितरण किये गये। कार्यक्रम का आयोजन रामवीर उपाध्याय की धर्मपत्नी सीमा रामवीर उपाध्याय, छोटे भाई रामेश्वर उपाध्याय, पुत्र चिराग उपाध्याय एवं पुत्रवधू, कथा वाचक निधि सारस्वत के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में पहुँचे जरूरतमंद लोगों को सम्मानपूर्वक सेवा प्रदान की गई। रामवीर उपाध्याय अपने राजनीतिक जीवन में सदैव गरीब, किसान, मजदूर और पिछड़े वर्गों की आवाज बने रहे। मंत्री रहते हुए उन्होंने क्षेत्र के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के लिए उल्लेखनीय कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.