बोकारो, जुलाई 20 -- बेरमो, प्रतिनिधि। सीआईएसएफ करगली और सीसीएल की संयुक्त टीम ने एमएमडीआर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 10.02 टन अवैध कोयला जब्त किया। कमांडेंट राज प्रताप सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर रामविलास टेन प्लस टू उवि बेरमो के समीप जंगल से 7.62 टन तथा कारो क्षेत्र के कांटा संख्या-04 के पास 2.40 टन अवैध कोयला बरामद किया गया। जब्त कोयला सीसीएल प्रबंधन को सुपुर्द कर दिया गया। कार्रवाई में सीआईएसएफ, क्यूआरटी और सीसीएल सुरक्षा कर्मियों की संयुक्त टीम शामिल रही। सीआईएसएफ ने कहा कि अवैध खनन और कोयला तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...