सीतामढ़ी, फरवरी 26 -- सीतामढ़ी। शहर के प्रसिद्ध रामविलास मंदिर के नवनिर्मित भवन में भगवान की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बुधवार को भव्य देव यात्रा का नगर भ्रमण कराया गया। इस दौरान मंदिर में स्थापित की जाने वाली मूर्तियों को सुसज्जित रथ पर रखकर पूरे शहर में शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में पुरुष, महिला और युवाओं की सहभागिता रही, जिससे पूरा शहर भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया। देव यात्रा जैसे ही विभिन्न मोहल्लों और प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, श्रद्धालुओं ने जगह-जगह स्वागत किया। चौक-चौराहों पर पुष्प वर्षा कर भगवान की आरती उतारी गई और जयकारों से वातावरण गूंज उठा। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने प्रसाद वितरण और भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया। यात्रा के दौरान अनुशासन और व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्वयंसेवक सक्रिय रहे। श्रद्धालु पारंपरिक ...