लखीसराय, जुलाई 6 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र के मानूचक स्थित एक विद्यालय परिसर में रविवार को भारत रत्न स्व. रामविलास पासवान की 80वीं जयंती मनाई गई। लोक जनशक्ति पार्टी आर के कार्यकर्ताओं सबसे पहले स्व. पासवान की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। वक्ताओं ने उनके सामाजिक न्याय और गरीबों, दलितों तथा वंचित वर्गों के उत्थान के लिए किए गए कार्यों का स्मरण किया। उनके विचारों और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने एवं संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर लोजपा आर जिला अध्यक्ष अजय कुमार सिंह , जिला संसदीय बोर्ड अध्यक्ष रामआशीष पासवान, आईटी सेल जिला अध्यक्ष हेमंत कुमार हिमांशु , छात्र जिला अध्यक्ष रूपेश कुमार , जिला उपाध्यक्ष विनोद पासवान, एसटी जिला उपाध्यक्ष ओम नारायण पासवान, जिला उपाध्यक्ष पोरस पासवान , नगर अध्यक्ष सुदामा पासवा...