रामविलास गुप्ता को मिला 'भामाशाह सम्मान'
बांदा, जुलाई 1 -- बांदा। विकास भवन में मंगलवार को दानवीर भामाशाह जयंती पर व्यापारी कल्याण दिवस-2026 का आयोजन किया गया। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद व विधायक प्रकाश द्विवेदी ने रामविलास गुप्ता को भामाशाह सम्मान से सम्मानित किया। समाजसेवा और व्यापारिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए बाइक शोरूम के संचालक रामविलास गुप्ता को सम्मान मिला। राज्य मंत्री ने कहा व्यापारी समाज प्रदेश की अर्थव्यवस्था, रोजगार सृजन और राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण आधार है। दानवीर भामाशाह जी का त्याग, उदारता और राष्ट्रसेवा से ओत-प्रोत जीवन हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। विधायक प्रकाश द्विवेदी ने भी व्यापारियों के योगदान की सराहना की और कहा कि ऐसे सम्मान से समाज में सेवा भाव को बढ़ावा मिलता है। यह भी पढ़ें- भामाशाह जयंती पर जिले के वरिष्ठ व्यापारियों का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.