रामवनवास प्रसंग पर भावविभोर हुए श्रद्धालु
धनबाद, अप्रैल 9 -- धनबाद, वरीय संवाददाता। मानस प्रचार समिति की ओर से जगजीवन नगर के मानस मंदिर में अधिवेशन के छठे दिन रामवनवास प्रसंग का भावपूर्ण आयोजन हुआ। कार्यक्रम में राधेश्याम दास ने रामवनवास प्रसंग का सुमधुर गान पेश किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। वहीं पंडित ज्योति नारायण झा ने यजमान उज्ज्वल वर्मा व मनिका कीर्ति वर्मा से विधिवत कर्मकांड कराया। संध्या बेला में अयोध्या के संत रामशंकर दास वेदांती ने रामकथा का रसपान कराते हुए विभीषण की शरणागति का प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि जब विभीषण ने रावण का साथ छोड़ा, तभी उसकी पराजय तय हो गई। उन्होंने तुलसीदास जी के माध्यम से शैव और वैष्णव परंपराओं के समन्वय पर भी प्रकाश डाला और बताया कि भगवान राम ने रामेश्वरम में शिवलिंग की स्थापना कर एकता का संदेश दिया। कथा में नल-नील की ओर से सेतु निर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.