गढ़वा, मार्च 28 -- मेराल, प्रतिनिधि। रामनवमी के पावन अवसर पर प्रखंड मुख्यालय में हिंदू-मुस्लिम एकता की अद्भुत मिसाल देखने को मिली। मुख्यालय के नूरी मस्जिद के समीप मेन रोड पर रहनुमा सोसायटी के बैनर तले मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं के लिए जलपान (चना-गुड़, मिनरल वाटर) की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर सोसाइटी के संरक्षक अतहर अली अंसारी ने कहा कि मेराल में वर्षों से चली आ रही आपसी सौहार्द को हमेशा बरकरार रखा जाएगा। यहां सभी पर्व त्यौहार में गंगा-जमुनी तहजीब, आपसी मिल्लत देखने को मिलती है जो मेराल की खूबसूरती है। उक्त अवसर पर प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी, भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद कुशवाहा सहित अन्य ने रहनुमा सोसायटी द्वारा दिए गए भाईचारे और अमन-चैन के संदेश की सराहना की। रामभक्तों के लिए व्यवस्था आयोजित करने में सरपरस्त स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.