रुडकी, अक्टूबर 7 -- लक्सर, संवाददाता। क्षेत्र में 89वें पारंपरिक रामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ उल्लास के बीच हुआ। कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने रिबन काटकर रामलीला महोत्सव का उद्घाटन किया। इसके बाद दीप प्रज्वलित कर भगवान श्रीराम के चरणों में नमन किया। श्री सनातन धर्म महासभा रामलीला कमेटी की ओर से किए जा रहे आयोजन में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि रामलीला केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, संस्कार और मर्यादा का जीवंत स्वरूप है। भगवान श्रीराम का जीवन समाज को सत्य, त्याग, कर्तव्य और मर्यादा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: 11 से 22 अक्टूबर तक होगा श्रीरामलीला महोत्सव यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: प्रभु श्रीराम के आ...