रामलीला समिति ने नेहरू स्टेडियम की कायाकल्प को लेकर कैबिनेट मंत्री को सौंपा ज्ञापन
देहरादून, जून 10 -- रुड़की। श्री रामलीला समिति बीटी गंज, रुड़की के पदाधिकारियों ने उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा को ज्ञापन सौंपकर नेहरू स्टेडियम के प्रस्तावित कायाकल्प को लेकर चिंता व्यक्त की। समिति का कहना है कि रुड़की शहर के बीचों-बीच स्थित नेहरू स्टेडियम नगर की एकमात्र बड़ी खुली जगह है, जहां वर्षों से धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होते आ रहे हैं। ज्ञापन में कहा गया कि नेहरू स्टेडियम में गरीब परिवारों के शादी-विवाह, धार्मिक कथाएं, सामाजिक बैठकें तथा श्री रामलीला समिति बीटी गंज द्वारा आयोजित दशहरा महोत्सव का आयोजन लंबे समय से होता रहा है। समिति के पदाधिकारियों ने आशंका जताई कि स्टेडियम के कायाकल्प के बाद यदि वहां केवल खेल गतिविधियों की ही अनुमति होगी तो दशहरा महोत्सव सहित अन्य सामाजिक एवं धार्मिक कार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.