हापुड़, जून 3 -- नगर के दिल्ली रोड स्थित रामलीला मैदान में एक हजार एलएमसी की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा था, जिसे सदर तहसील प्रशासन की टीम पुलिस बल के साथ कब्जा मुक्त कराने पहुंची। इस दौरान रामलीला समिति के पदाधिकारियों ने तहसील की कार्यवाही का विरोध शुरू, इस दौरान समिति के पदाधिकारियों की पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से जमकर नोंकझोंक हुई। हालांकि काफी मशक्कत के बाद तहसील की टीम ने एक हजार मीटर भूमि पर तारबंदी कर ली। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों ने विरोध में जयश्रीराम के नारे लगाए。 यह भी पढ़ें- 160 बीघा तालाब समेत कई सरकारी जमीनें अतिक्रमण मुक्त, चला बुलडोजररामलीला समिति का विरोध रामलीला मैदान में करीब एक हजार मीटर एलएमसी की भूमि थी, उक्त भूमि को डीएम ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को राज्य पुस्तकालय बनाने के बाबत भूमि हस्तातंरित कर ...