रामलीला मैदान शुद्धिकरण मामले में कांग्रेस ने दी तहरीर
बागेश्वर, अगस्त 31 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद कथित रूप से यज्ञ और गंगाजल छिड़ककर मैदान का शुद्धिकरण किए जाने का मामला तूल पकड़ गया है। जिला कांग्रेस कमेटी बागेश्वर के जिलाध्यक्ष अर्जुन चंद्र भट्ट ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बागेश्वर को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के अनुसार, 8 अगस्त 2026 को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा हुई थी। कांग्रेस का आरोप है कि जनसभा के दो दिन बाद 10 अगस्त को गिरिश चंद्र पांडेय समेत 16 लोगों ने कथित रूप से यज्ञ कर और गंगाजल का छिड़काव कर मैदान का शुद्धिकरण किया। यह भी पढ़ें- दलित समाज के अपमान के विरोध में का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.