रामलीला मैदान व पुरवा विद्युत उपकेंद्र का मुख्य अभियंता ने किया निरीक्षण
देवरिया, जून 6 -- देवरिया, निज संवाददाता। भीषण कटौती और फाल्ट के चलते गुरुवार की रात शहर में हालात बिगड़ने की जानकारी होने पर दोपहर बाद मुख्य अभियंता गोरखपुर अंजनी कुमार शुक्ला ने जिला मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले विद्युत उपकेंद्र पुरवा व उसके बाद रामलीला मैदान उपकेंद्र का निरीक्षण किया। उनके साथ अधिशासी अभियंता राकेश भी मौजूद रहे।मुख्य अभियंता ने अधीक्षण अभियंता अमित कुमार सिंह, उप खंड अधिकारी प्रत्यूष बल्लभ व अमित प्रताप सिंह से जानकारी लेने के बाद अवर अभियंता अमर प्रसाद से जानकारी ली। उन्होंने विद्युत आपूर्ति के चार्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने आपूर्ति बहाल करने में लापरवाही बरतने पर अधीक्षण अभियंता को उप खंड अधिकारी को शो काज नोटिस व अवर अभियंता अमर प्रसाद के खिलाफ चार्जशीट देने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- बेपरवाह अफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.