नोएडा, मार्च 10 -- ग्रेटर नोएडा। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा द्वारा 14 मार्च को सेक्टर पाई वन स्थित रामलीला मैदान में क्रांतिकारी विजय सिंह पथिक की जयंती के अवसर पर एक संगोष्ठी एवं स्वागत समारोह का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के युवाओं को महान स्वतंत्रता सेनानियों के इतिहास से परिचित कराना तथा समाज में शिक्षा, जागरूकता और एकता का संदेश देना है। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के संरक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह और राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिश्चंद्र भाटी ने बताया कि इस अवसर पर विजय सिंह पथिक के जीवन, उनके संघर्ष और उनके विचारों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। साथ ही समाज के विकास, शिक्षा के महत्व और युवाओं की भूमिका पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। इस कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय, भारत सरकार जयंत चौधरी, राज्यसभा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.