पिथौरागढ़, जून 2 -- थल। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय की ओर से रामलीला मैदान में योग शिविर का आयोजन हुआ। इस दौरान योग अनुदेशिका संतोषी कन्याल ने सभी लोगों को कपालभाती, अनुलोम-विलोम, धनुरासन, बज्रासन, सूर्य नमस्कार, हलासन, शीर्षासन सहित अनेक योग व सूक्ष्म व्यायाम कराएं। कार्यक्रम में क्षेत्र की महिलाओं के साथ ही अन्य लोगों ने भी बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। योग शिविर में प्रधान नवीन चंद्र पाठक, उप निरीक्षक भुवन चंद्र पांडे, कल्याण सिंह जंगपांगी, दिनेश चंद्र पाठक, पूर्व शिक्षक मनोहर सिंह क्वीरीयाल, भुवन चंद्र भट्ट, शिक्षक विपिन चंद्र उपाध्याय, हरि शंकर भट्ट, चिकिसाधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार भैसोड़ा, फार्मेसी अधिकारी वंदना चमोली, अनुसेविका देवकी भैसोड़ा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...