पीलीभीत, अक्टूबर 3 -- बीसलपुर। पिछले कई दिनों से रामलीला मैदान में जनसमस्याओं को लेकर भाकपा कार्यकर्ताओं का चल रहा क्रमिक अनशन अमरण अनशन बदल गया। शुक्रवार को जिला सचिव भीमसेन एवं प्रहलाद कुमार ने अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है। जन समस्याओं को लेकर भाकपा कार्यकर्ताओं का रामलीला मैदान में चल रहा क्रमिक अनशन अमरण अनशन में तब्दील हो गया। अमरण अनशन पर बैठने वालों में भीमसेन शर्मा एवं प्रहलाद कुमार शामिल रहे। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती तब तक अमरण अनशन जारी रहेगा। समर्थन में धरना देने वालों में दिगंबर देव, नत्थूलाल, रामप्रकाश, रीतराम, दामोदर दास, ओमप्रकाश, सुरेंद्रपाल, ईश्वरी प्रसाद, नन्ही देवी, शान्ती देवी आदि शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...